आम खाने के फायदे और नुकसान: जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

आम को हमारे देश में फलों का राजा कहा जाता है, क्योंकि ये बच्चे बड़े और बूढे सभी लोगों का पसंदीदा फल होता है। आमतौर पर इंडिया में आम का सीज़न मई से अगस्त तक होता। वैसे तो आम खाने से नॉर्मल इंसान को कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन कुछ कंडीशन में ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। आइये जानें क्या हैं आम के फायदे और नुकसान

आम खाने के फायदे और नुकसान: जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

आम खाने के फायदे:
आम में विटामिन C होने के कारण हमारी त्वचा स्वस्थ और कोमल होती है। विटामिन A की वजह से हमारी आंख की रौशनी भी तेज होती है तथा हमारे इम्यून सिस्टम में भी सुधार देखने को मिलता है। आम में नेचुरल ग्लूकोज पाया जाता है जिससे हमें एनर्जेटिक और फ्रेश फिल होता है। अगर आप प्रतिदिन आम खाते हैं तो पाचन शक्ति भी मजबूत हो जाएगा क्योंकि इसमें बहुत सारे डाइजेस्टिव एंजाइम्स भी मौजूद होते हैं।

आम खाने के कुछ नुकसान भी :
इसका स्वाद इतना मीठा और रसीला होता है कि इससे जल्दी मन ही नहीं भरता। ऐसे में आम खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं अगर आप एक नियंत्रित मात्रा में न खाएं तो, अगर आप अधिक आम का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है। ख़ासकर मधुमेह रोगियों के लिए इस चीज़ का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इससे उनका शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें आम खाने से ही एलर्जी होती है, ऐसे लोगों को तो डॉक्टर्स से जरूर सलाह लेना चाहिए।

सावधानियां:
वैसे तो आम एक नेचुरल फल है किन्तु अब मार्केट में ऐसे भी आम मिलने लगे हैं जिन्हें पकने के लिए हानिकारक केमिकल्स का उपयोग किया गया हो। ऐसे फलों को बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए। ध्यान रखें कि आप जो आम खा रहे हैं वो बिना किसी हानिकारक केमिकल से पका हो। आपको दिन में हद से ज्यादा भी आम नहीं खाना चाहिए, इससे आपका पाचन शक्ति भी कमज़ोर पड़ सकता है। एक दिन में 2 या 3 आम ही खाना आपके लिए सेफ होगा ।

डिस्क्लेमर:
इस आर्टिकल में दी गई सभी जानकारी इंटरनेट स्त्रोतों पर आधारित है। किसी भी प्रकार के एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या में आम का सेवन करने से पहले डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें तथा किसी भी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव के लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

आम खाने के फायदे और नुकसान: जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

Leave a Comment