2025 के5 best laptops की लिस्ट: छात्रों और प्रोफेशनल्स सभी के लिए

5 best laptops: अगर आप 2025 में नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक बार सोच समझ लीजिए। मार्केट में हर महीने नए-नए लैपटॉप मॉडल्स आते हैं, लेकिन हर किसी की ज़रूरत अलग होती है। कोई ऑनलाइन क्लास के लिए ढूंढ रहा है, तो कोई ऑफिस या कोडिंग के लिए। आपको अपने जरूरत के हिसाब से ही लैपटॉप खरीदना चाहिए। अगर आप इस वर्ष कोई नया लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो नीचे कुछ ऐसे लैपटॉप्स दिए गए हैं जिनमें से आप कोई भी चूस कर सकते हैं।

HP Pavilion 14 2025 Edition

HP Pavilion 14 2025 Edition

ये लेपटॉप ₹62,990 के आस पास में आता है। इस लैपटॉप में 13th Gen का Intel Core i5 प्रोसेसर, 16 GB DDR4 RAM, 512 GB SSD स्टोरेज, 14″ FHD IPS डिसप्ले, 9 घंटे का बैटरी बैकअप वो भी सिर्फ 1.41 kg वजन में मिलता है। मिड रेंज बजट में आने वाला ये एक परफेक्ट लैपटॉप है।

ASUS Vivobook 15 OLED

ASUS Vivobook 15 OLED

इस लैपटॉप का प्राइस लगभग ₹58,990 है। एडिटिंग और डिजाइनिंग के लिए ये एक शानदार लैपटॉप है। जिसमें आपको AMD Ryzen 5 7530U दमदार परफॉर्मेंस, 16 GB RAM, 512 GB SSD स्टोरेज, 15.6 इंच OLED स्क्रीन, 8 घंटे का बैटरी बैकअप वो भी सिर्फ 1.7 kg वजन में।

Dell Inspiron 14

Dell Inspiron 14

Dell हम सभी के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन है। अगर आप एक ऑफिस यूजर हैं तो ये लैपटॉप आपके लिए यूजफुल हो सकता है। क्योंकि इसमें आपको 13th Gen वाला Intel Core i5 प्रोसेसर, 8 GB RAM, 512 GB SSD स्टोरेज, 14″ FHD डिसप्ले और 7 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। इस लैपटॉप का वज़न 1.44 kg है। इसका प्राइस लगभग ₹56,000 है।

Lenovo IdeaPad Slim 5

Lenovo IdeaPad Slim 5

₹64,990 में आने वाला ये लैपटॉप मेटल बॉडी और बड़े स्क्रीन के कारण एक प्रीमियम और लक्जरी लुक देता है। इस लैपटॉप में AMD Ryzen 7 7730U प्रोसेसर, 16 GB RAM, 512 GB SSD स्टोरेज, 16 इंच का बड़ा डिसप्ले और 8.5 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। इस लैपटॉप का वज़न 1.89 kg के आस पास है।

Apple MacBook Air M2

ये लैपटॉप क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए बेस्ट है। इसका macOS का स्मूद एक्सपीरियंस और जबरदस्त बैटरी बैकअप अदभुत अनुभव देता है। Apple के इस लैपटॉप में Apple M2 चिपसेट, 8GB RAM, 256 GB SSD स्टोरेज, 13.6 इंच Retina डिसप्ले और 15-18 घंटे तक का लंबा बैटरी बैकअप मिलता है, जो इसे ऑफिस युजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बनाता है। वज़न मात्र 1.24 kg होने के कारण ये काफी लाइट फिल होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए लैपटॉप्स की कीमत और फीचर्स समय के साथ बदल सकते हैं। कृपया खरीदारी से पहले ऑफिशियल वेबसाइट या सेलर से पुष्टि करें। यह जानकारी केवल शैक्षिक और मार्गदर्शक उद्देश्य से दी गई है। इसके सटीकता की हमारी कोई गारंटी नहीं है।

Leave a Comment