Skip to content
अगर आप भी कम बजट में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप हिमालय की गोद में बैठे खूबसूरत वादियों से ढके एक ऐसे देश में घूमने जा सकते हैं जिसका नाम नेपाल है, अगर एक बार भी आप नेपाल घुम लिए तो यहां की खूबसूरती और शांति आपको दीवाना बना लेगी । आइए जानते हैं नेपाल के 3 मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में।

1. काठमांडू:
काठमांडू नेपाली की राजधानी है, नेपाल जाने के बाद काठमांडू घूमना आपका पहला काम होना चाहिए, यहां घूमने पर आपको अदभुत मन्दिर, सुहाना मौसम, हिमालय की घाटी, यहां की खूबसूरती, शांति और यहां का कल्चर आपके मन को मोह लेगा। यहां पर आने वाले टूरिस्ट जिंदगी की भागदौड़ को तो भूल ही जाते हैं। काठमांडू में घूमने के लिए आप कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह हैं जैसे कि बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वेयर, थामेल इत्यादि।

2. पोखरा:
काठमांडू घूमने के बाद आप पोखरा की ओर बढ़ सकते हैं। नेपाल गए और पोखरा ना घुमा तो आपने कुछ नहीं घुमा। पोखरा अपने प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण , झीलें और घटियों के लिए जाना जाता है, काठमांडू घूमने के बाद टूरिस्ट पोखरा जाना ज्यादा पसंद करते हैं, यदि आप एक बार यहां की वादियों में घूम लिए तो आपको यहां आने का बार-बार मन करेगा। पोखरा में घूमने के कुछ विशेष स्थान-
रूपा लेक, बेगनास लेक, गुप्तेश्वर महादेव गुफ़ा इत्यादि।

3. लुंनीबि:
पोखरा के बाद आपका अगला टारगेट लुंबिनी घूमना होना चाहिए, भगवान गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी शहर में हुआ था। लुंबिनी में दुनिया भर से लोग आते रहते हैं, यहां कई पुराने व ऐतिहासिक मंदिर देखने को मिलते हैं ।
लुंबिनी में घूमने के लिए कुछ विशेष स्थान जैसे कि मायादेवी मंदिर, अशोक स्तंभ, पवित्र पुष्करिणी, विश्व शांति स्तूप, मोनास्ट्री ज़ोन, लुंबिनी संग्रहालय, लुंबिनी इंटरनेशनल इत्यादि।